कटनी वन मंडलअधिकारी,ने वनरक्षक भर्ती के नाम पर फैल रही धोखाधड़ी,युवाओं से सतर्क रहने की अपील

कटनी वन मंडलअधिकारी,ने वनरक्षक भर्ती के नाम पर फैल रही धोखाधड़ी,युवाओं से सतर्क रहने की अपील,,

कटनी वन मंडलअधिकारी,ने वनरक्षक भर्ती के नाम पर फैल रही धोखाधड़ी,युवाओं से सतर्क रहने की अपील

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/वनरक्षक भर्ती के नाम पर इन दिनों सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप्स और कुछ फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से भ्रामक जानकारी फैलाकर युवाओं को ठगने के मामले सामने आ रहे हैं। प्रशासन ने इस संबंध में अभ्यर्थियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी/

जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व “100% चयन”,डायरेक्ट जॉब”और “पैसे देकर भर्ती” जैसे झूठे वादों के जरिए बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इसके अलावा,सरकारी वेबसाइटों से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर आवेदन शुल्क और अन्य रकम की मांग भी की जा रही है।

कटनी वन मंडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए। स्पष्ट किया है कि वनरक्षक जैसी सरकारी भर्तियां पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आयोजित होती हैं, जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और निर्धारित चयन प्रक्रिया शामिल होती है। किसी भी प्रकार की सिफारिश या धनराशि के माध्यम से नौकरी दिलाने का दावा पूरी तरह फर्जी है।

प्रशासन ने युवाओं को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक सरकारी वेबसाइट (जैसे .gov.in डोमेन) पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर फैल रही अपुष्ट जानकारी से दूर रहें।यदि किसी को इस प्रकार की

धोखाधड़ी का संदेह हो,तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।

प्रशासन की अपील: “सावधान रहें, जागरूक रहें और किसी भी लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई को जोखिम में न डालें।

कटनी वन मंडलअधिकारी,ने वनरक्षक भर्ती के नाम पर फैल रही धोखाधड़ी,युवाओं से सतर्क रहने की अपील


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post