वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ विकास की शुरुआत: महापौर, क्षेत्रीय पार्षद और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 72 लाख के विकास कार्यों की रखी गई नींव जालपा देवी और बिरसा मुंडा वार्ड में विकास कार्यों से बढ़ेंगी जनसुविधाएं सम्मानित नागरिक डॉ. खंडेलवाल के कर-कमलों से भूमिपूजन संपन्न

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, (07 मई) — नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर के समग्र विकास को नई दिशा देने की कड़ी में बुधवार को जालपा देवी एवं बिरसा मुंडा वार्ड में लगभग 72 लाख रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों की नींव गरिमामय वातावरण में रखी गई। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की गरिमायुक्त उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के प्रति प्रसन्नता एवं उत्साह व्यक्त किया। सड़क, नाली एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से दोनों वार्डों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी तथा नागरिकों को बेहतर आवागमन और जल निकासी जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ विकास की शुरुआत

जालपा देवी वार्ड क्रमांक 8 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम ने सामाजिक सम्मान और संवेदनशीलता की प्रेरणा दी। यहाँ वार्ड के वरिष्ठ नागरिक एवं सम्मानित चिकित्सक डॉ. एल.एन. खंडेलवाल जी के कर-कमलों से विकास कार्यों का शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. खंडेलवाल का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से प्रारंभ किए गए कार्य सदैव जनकल्याणकारी और सफल सिद्ध होते हैं। क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और आमजन को आवागमन, स्वच्छता एवं जल निकासी जैसी सुविधाओं में उल्लेखनीय लाभ मिलेगा।

जालपा देवी वार्ड में यहां होंगे विकास कार्य

जालपा देवी वार्ड में लगभग 65 लाख रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत सिंघानिया हाउस से कपिल चौदहा हाउस, डॉ. सम्मुखदास से लच्छू सिंधी हाउस, मदन सुहाने से अंकुर जैन एवं माँ कृपा से पाठक जी के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य किए जाएंगे। साथ ही राकेश कुशवाहा के घर से मौर्य जी के घर तक नाली निर्माण एवं कवरिंग का कार्य भी कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

स्थानीय नागरिकों ने किया आत्मीय स्वागत

विकास कार्यों की शुरुआत को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय जनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महापौर एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, पूर्व पार्षद डब्बू रजक, कमलेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष संजू गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं स्थानीय जनों में मधु खंडेलवाल, रोशनी टीपा, रेखा तुढ़हा, सपना छिरौल्या, नरेश बहरे, नितिन टीपा, लता सराफ, लीला बहरे, सविता तुड़हा सहित अन्य नागरिकों की सहभागिता रही।

बिरसा मुंडा वार्ड में खेरमाता मंदिर परिसर का होगा सौंदर्यीकरण

कार्यक्रम का दूसरा चरण बिरसा मुंडा वार्ड में आयोजित हुआ, जहाँ क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती नन्हीबाई तुलाराम गोटिया की पहल पर खेरमाता मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। लगभग 6.75 लाख रुपये की लागत से चबूतरा मरम्मत, बाउंड्रीवॉल एवं गेट निर्माण का कार्य कराया जाएगा। पार्षद श्रीमती गोटिया ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण और विकास क्षेत्र की पहचान को मजबूत करता है तथा नागरिकों की आस्था से जुड़ा हुआ विषय है।

वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ विकास की शुरुआत: महापौर, क्षेत्रीय पार्षद और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 72 लाख के विकास कार्यों की रखी गई नींव जालपा देवी और बिरसा मुंडा वार्ड में विकास कार्यों से बढ़ेंगी जनसुविधाएं सम्मानित नागरिक डॉ. खंडेलवाल के कर-कमलों से भूमिपूजन संपन्न

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post