कटनी के तहसील न्यायालय ढीमरखेड़ा में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 42 प्रकरणों का हुआ आपसी समझौते से निराकरण
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी, (09 मई) - मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को तहसील न्यायालय ढीमरखेड़ा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।लोक अदालत में न्यायाधीश पूर्वी तिवारी द्वारा लंबे समय से चल रहे कुल 42 प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण किया गया। जिनमें घरेलू हिंसा के 11, परिवाद के 9 और 22 अपराधिक श्रेणी के प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया।न्यायाधीश श्रीमती तिवारी ने उपस्थित पक्षकारों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी को बिना विवाद के सौहार्दपूर्ण जीवन जीने हेतु प्रेरित किया। साथ ही, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हुए उपस्थित पक्षकारों को पौधे भी भेंट किए गए।

