कटनी,जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कटनी,जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश,,


कटनी,जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/ दिनांक 28 अप्रैल, 2026मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में  दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में  स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा द्वारा उपस्थित आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान शिकायत सुनवाई एवं समाधान हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्री संतोष डेहरिया,CSP श्रीमती नेहा पच्चीसिया, डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा, डीएसपी सुश्री शिवा पाठक, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़  वीरेंद्र धार्वे जनसुनवाई में उपस्थित रहे एवं उन्होंने प्रत्येक आवेदक की समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी एवं  को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कुछ प्रकरणों में साइबर संबंधी शिकायतों के प्राप्त होने पर, फरियादियों को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने एवं साइबर अपराधों से जागरूक रहने की हिदायत भी पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों को दी गई। एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश सायबर सेल को दिये गये।

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों में मुख्यत

 पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पैसों के लेन-देन से संबंधित मामले, पुलिस द्वारा सुनवाई न होने की शिकायतें, भूमि/प्लॉट संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध एवं अन्य पुलिस से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कुछ समस्याएं अन्य विभागों से संबंधित होने पर, आवेदको को संबंधित विभाग में जाने की समझाइश भी दी गई।

पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने सभी आवेदकों

 को आश्वस्त किया कि कटनी पुलिस उनकी समस्याओं के निराकरण एवं सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर सभी अधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आवेदकों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

कटनी,जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post