थाना माधव नगर क्षेत्र में,बैंक से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में गिरफ्तार

 थाना माधव नगर क्षेत्र में,बैंक से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में गिरफ्तार

थाना माधव नगर क्षेत्र में,बैंक से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में गिरफ्तार

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी कैरन लाईन पानी की टंकी के पास  माधवनगर के रहने वाले है  आवेदक के द्वारा,स्वयं के निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। आवेदक के प्रतिष्ठान से जिले केमाइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है आवेदक के द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण आवेदक के पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया है।आवेदक के द्वारा दी गई सूचना पर तथा प्रकरण की गंभीरता को ष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान में लिया गया एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवम नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर से एक टीम का गठन किया गया। तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस कन्ट्रोल रूम कटनी,सी सी टी व्ही कन्ट्रोल कटनी तथा आसपास के सरहदी जिलों के थाना प्रभारियों से स्वयं संपर्क स्थापित कर घटना के संबंध में सूचना दी गई।आवेदक की सूचना केआधार पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना के स्थल के आसपास उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विशलेषण किया गया जिसमें पाया गया कि घटना के सँभावित समय पर घटना स्थल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति जो कि घटना स्थल के आसपास देखा गया है जिसके संबंध में अन्यविस्तत साध्य का संकलन किया गया एवम उसकी पहचान स्थापित करने का प्रयास किया गया।विश्लेषण के माध्यम से एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान स्थापिता की गई एवम सायबर सेल कटनी को भी अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करने के संबंध में निर्देशित किया गया।प्रकरण केत्वरित पर्दाफाश करने हेतु थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के द्वारा टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, आर. लोकेन्द्र, नवीन शुक्ला, प्रधान आरक्षक भूवनेशवर, म.आर. आरती, प्र.आर अजीत बागरी के द्वारा सभी प्रकार के साक्ष्य एकत्रित किये गये जो विशवस्त सूत्रों से यह ज्ञात हुआ कि एक संदेही व्यकित जो कि उक्त घटना में सम्मिलित है तथा उसके जबलपुर दिशा की ओर अपने दो पहिया वाहन से जाने की जानकारी प्राप्त होने पर थाना प्रभारी स्लीमनाबाद एवम थाना प्रभारी सिहोरा को भी घटना की सूचना दी गई जो दोनों थानों के द्वारा अपने हमराह बल के माध्यम से घेराबंदी कर संदेही मगन यादव उर्फ राजवीर पिता छेदी लाल यादव उम्र 46 नि. केशरवानी आटा चक्की के पास, गली नंबर तीन, वार्ड नंबर 01 थाना कुठला जिला कटनी का होना बताया।आरोपी से चोरी गई नगद राशि में से 12,51,995 रूपये की राशि नगद, घटना में पहने हुये कपडे एवम चोरी की वारदात में प्रयुक्त हुई दो पहिया वाहन को जप्त किया गया है

घटना का अनावरण करने वाली टीम के सदस्य

,,थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे, योगेश मिश्रा,अजीत बागरी,भूवनेश्वर बागरी,लोकेन्द्र, नवीन शुक्ला,आरती थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश समन,थाना प्रभारी सिहोरा जिला जबलपुर प्रतीक्षा मार्को।

थाना माधव नगर क्षेत्र में,बैंक से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में गिरफ्तार


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post