कटनी,शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधव नगर, कटनी में “स्कूल चले हम” अभियान के अंतर्गत संयुक्तकलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार पटेल ने छात्रों को दी करियर गाइडेंस

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। दिनांक, 4 अप्रैल 2026“स्कूल चले हम” अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधव नगर, कटनी में दिनांक 4अप्रैल 2026 को संयुक्त कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार पटेल ने “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत कक्षा १०वीं एवं १२वीं के छात्र-छात्राओं से भेंट की।इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री पटेल ने छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए आवश्यक तैयारी, रणनीति तथा सही दिशा के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अपनी करियर यात्रा की शुरुआत और अनुभवों को भी छात्रों के साथ साझा किया।
श्री पटेल ने ११वीं कक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर अंक प्राप्त करने तथा अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधव नगर के प्राचार्य श्री एम. किंडो की प्रमुख उपस्थिति रही। इसके अलावा मूल्यांकन प्रेक्षक श्रीमती विभा श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक श्रीमती संध्या बेन, श्रीमती संमिधा त्रिपाठी, श्रीमती सपना मिश्रा, श्री रामपद तिवारी, श्री राजीव रंजन, श्री असीम दत्ता, श्री पूर्णेश उइके एवं समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा एवं करियर के क्षेत्र में सही मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और सफल बनाने का था।
