कटनी,राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जिला पंचायत सभागार में गरिमामयी कार्यक्रम संपन्न
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/जिला पंचायत,राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात् अतिथियों ने अपने उद्बोधन में पंचायतों की भूमिका, ग्रामीण विकास, पंचायत सशक्तिकरण तथा गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीअशोक कुमार विश्वकर्मा का प्रभावशाली उद्बोधन
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को मजबूती के साथ उठाते हुए ग्रामीणीण विकास, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर गंभीरता से चर्चा की।श्री विश्वकर्मा ने पंचायतों के विकास एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किए जा रहे अपने निरंतर प्रयासों का उल्लेख किया, जिसकी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने खुलकर सराहना की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्यमंत्री की योजनाओं पर विशेष जोर
बैठक में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही ग्रामीण विकास एवं पंचायत सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओं को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरमनप्रीत कौर,जिले भर के सरपंच,पंचायत सचिव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जनसेवा एवं समर्पण की सराहना
बैठक,के दौरान क्षेत्रीय विकास, जनकल्याण और पंचायत स्तर पर आने वाली समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा के सक्रिय नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की कार्यक्रम में विशेष प्रशंसा की गई।यह कार्यक्रम पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

