कटनी शराब माफियाओं के नेटवर्क को पूर्णतः ध्वस्त करने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही
अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के कारोबार में संलिप्त अपराधियों पर चला कटनी पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा“ऑपरेशन शिकंजा” के तहत 475 लीटर अवैध देशी प्लेन/मसाला,19 लीटर कच्ची, 24 पाव अंग्रेजी, 6 बियर बाटल कीमती लगभग 2,98,720 ₹ की शराब बरामद कार्यवाही के दौरान 109 शराब माफियाओं पर आबकारी एक्ट की धाराओं में 109 अपराध दर्ज
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक द्वारा शराब माफियाओं के नेटवर्क को जिले से उखाड़ने हेतु ऑपरेशन शिकंजा का अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी तहत कटनी पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही का उद्देश्य कटनी जिले में नशे के कारोबार पर पूर्णतया प्रतिबंध एवं नशे को जड़ से उखाड़ने हेतु संलिप्त कारोबारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना है। ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में ,जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों, एवं उनकी टीमों द्वारा एक साथ संपूर्ण जिले में रेड कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जिसमें कार्यवाही के दौरान 109 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 109 प्रकरण दर्ज किए गए आरोपियों से कुल 475 लीटर अवैध देशी शराब,24 पाव अंग्रेजी शराब, 6 बियर की बोतल, 19 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। जप्त अवैध शराब की कीमत 2,98,720 ₹आकी गई। उक्त कार्रवाई में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियमकी सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील
है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या विक्रय की सूचना हो, तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7587615946 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

