ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया बालिका को दस्तयाब,ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली सफलता,,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी,,पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारी को गुम बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने के लिए निर्देशित किया गया है इसी के चलते थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को एकदम बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी,आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व मे ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालिका की दस्तयाबी की गई।
दिनांक 08.01.26 को प्रार्थी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लडकी घर से बिना बताये कहीं चली गई । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध कंमाक 17/26 धारा 137 (2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को गंभीरता से लेकर अहपर्ता की तलाश लगातार की जा रही थी जिसे ग्राम कासपानी चौकी बिलासपुर थाना चंदिया जिला उमरिया से दस्तयाब कर परिजनों के सुपूर्द किया गया है।
पुलिस कार्यवाही मे विशेष,भूमिका
थाना प्रभारी निरी.अभिषेक चौबे, सउनि जयपाल सिंह,पंकज सिंह, देवेंद्र अहिरवार,गंर्धव, शालनी राजपूत का विशेष योगदान रहा,,

