देहदान करने से मिलता है मृत्यु पश्चात् राजकीय सम्मान कामता जायसवाल
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी बरही। आंखों में आंसू मां की अंतिम विदाई लेकिन गौरवान्वित अनमोल पल जिस वक्त इंडियन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कामता जायसवाल ने एवं उनके संपूर्ण परिवार जनों के समक्ष मां के पार्थिव शरीर को अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा महाविद्यालय सतना में राजकीय सम्मान गॉड ऑफ ऑनर के साथ सोपा गया ताकि डॉक्टर की पढ़ाई करने वाले बालक और बालिकाओं को मानव शरीर के बारे में गहन अध्ययन करने का अवसर मिल सके इंसान को इलाज के द्वारा सर्जरी के द्वारा और आधुनिक चिकित्सा में महारत हासिल कर लोगों को बचाया जा सके इस उद्देश्य को लेकर स्वर्गीय माता शांति देवी जायसवाल ने 1 जनवरी 2026 को होने वाले सतना के विशाल महोत्सव में अपना देहदान किया था 31 मार्च को लगभग 1:00 बजे शांति देवी का स्वास्थ्य खराब होता है उनके सुपुत्र आईपीएस के डायरेक्टर कामता जयसवाल जी हॉस्पिटल लेकर जाते हैं लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया अंततः मेडिकल कॉलेज सतना को सूचना दी गई और दूसरे दिन सुबह 1 अप्रैल को 11:00 बजे कलेक्टर की उपस्थिति में एवं सभी उनके परिवार जनों के समक्ष राजकीय सम्मान के साथ अस्पताल को उनका पार्थिव शरीर सौंप दिया गया बुद्ध ने अपने शिक्षाओं में दान पारमिता को श्रेष्ठ बताया है धन-दान विद्यादान आज आधुनिक समय में रक्तदान अंगदान और संपूर्ण देहदान करना जाते जाते दुनिया के लिए सबसे बड़ा दान है यह परम सत्य है कि हर इंसान को इस दुनिया को छोड़कर जाना होगा परंतु जाते जाते दधीचि की तरह शरीर दान करना दुनिया के लिए सबसे बड़ा उपकार करके जाना है उस परिवार के लिए गौरव की बात है ओशो का कहना है इंसान मरने के लिए ही जन्म लेता है परंतु जिंदा रहते हुए अपने लिए अपने परिवार के लिए और इस दुनिया के लिए अच्छा कर जाना ही श्रेयस्कर है संत सम्राट कबीर साहब ने कहा था कबीर जब हम पैदा हुए जग हंसे हम रोए।ऐसी करनी कर चले हम हंसे जग रोए।।
हर मानव का जीवन के अंत में लेखा-जोखा होता
ही है इस दुनिया से हमने कितना और क्या लिया और जाते-जाते कितना और क्या दिया। अंततः परिवार के लोग मृत्यु पश्चात पार्थिव शरीर को जला कर राख कर देंगे या जमी पर दफन कर देंगे इसलिए जीवित में रक्तदान करें मरने के पहले देह दान करते जाएं जाते-जाते राजकीय सम्मान को प्राप्त करें अपने परिवार को गौरव प्रदान करें क्यूंकि मृत्यु तो सत्य है

