विधायक संजय पाठक ने की केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट दी जन कल्याणकारी योजना की विस्तृत,जानकारी

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी,नई दिल्ली स्थित निवास पर,

विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक श्री पाठक ने केंद्रीय गृह मंत्री से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।भेंट के दौरान विधायक श्री पाठक ने विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, आधारभूत संरचना योजनाओं तथा जनकल्याणकारी प्रयासों की विस्तृत जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को दी। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया तथा जनहित में निरंतर कार्य करते रहने के लिए विधायक श्री पाठक को शुभकामनाएं प्रदान कीं।

विधायक संजय पाठक ने की केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट दी जन कल्याणकारी योजना की विस्तृत,जानकारी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post