कटनी,नगर निगम अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता पर जताई पीड़ा

कटनी,नगर निगम अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता पर जताई पीड़ा

कटनी,नगर निगम अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता पर जताई पीड़ा

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी,अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि रमाशंकर राजू तिवारी ने बताया कि आज प्रांतीय आह्वान पर मध्यप्रदेश के समस्त विकासखंडों में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में कटनी में हजारों शिक्षक साथियों ने नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक को ज्ञापन सौंपा।

शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता से उत्पन्न हो रही समस्याओं को रखते हुए बताया कि 20-25 वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को अपात्र एवं अयोग्य बताना उनके सम्मान के विपरीत है। उन्होंने कहा कि उनका चयन उस समय की सरकार द्वारा विधिसम्मत प्रक्रिया से किया गया था, इसलिए पुनः परीक्षा लेना न्यायसंगत नहीं है।

इस अवसर पर वंदना त्रिपाठी द्वारा ज्ञापन का वाचन किया गया। नगर निगम अध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए शिक्षकों की मांगों का समर्थन किया तथा टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु समर्थन पत्र प्रेषित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हर परिस्थिति में शिक्षकों के साथ खड़े रहेंगे।,साथ ही,मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल ने भी शिक्षकों के समर्थन में पत्र प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री को इस समस्या के समाधान एवं टीईटी से राहत देने हेतु पत्र लिखा।

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक साथियों ने माननीय विधायक एवं नगर निगम अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

 कार्यक्रम में सरमन तिवारी, संजय अग्रवाल, जे.पी. हल्दकार, रमाशंकर तिवारी, संजय मिश्रा, इलयास खान, सुशील तिवारी, अखिलेश पांडेय, रामाधार सोनू सरावगी,मनीष दीक्षित, राजेश चौबे बालमुकुंद त्रिपाठी, पंकज पंवार, देवेंद्र तिवारी, राकेश परोहा, श्रीकांत शुक्ला, उमेश गर्ग, शिवानी मिश्रा, वंदना त्रिपाठी, दमयंती डेहरिया, शालिनी तिवारी, देवेंद्र कुल्हारा, रवि सिंह, शायरा बानो, माया गुप्ता, रीना साहू, राकेश पाठक, राजू भैया सिंह, कैलाश बड़गैया सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

कटनी,नगर निगम अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता पर जताई पीड़ा


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post