चौकी निवार,थाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बालिका को खोज कर परिजनों चेहरे में लौटाई मुस्कान,,
मध्य समाचार न्यूज़ कटनी दिनांक,20/ 4./2026 ,पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने गुम बालिका को ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द किया।दिनांक 07/01/26को फरियादिया संजी बाई पति सुशील कोल उम्र 40 वर्ष निवासी निवार पहाड़ी थाना माधव नगर का चौकी उपस्थित आकर जुवानी रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इसकी लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया आज दौरान विवेचना में दिनांक 20/04/26 को दस्तयाब कर परिजनों के सुपर्द किया गया
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका
थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे .चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र, कमलेश्वर शुक्ला, मनीष,गौरव आर.अरविन्द कुशवाहा, बकिल यादव की अहम भूमिका रही ।

