मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुषमा सिंह को मंडला जिले का प्रभारी बनाए जाने पर आभार एवं बधाई,,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी (विशेष संवाददाता): मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुषमा सिंह को मंडला जिले का प्रभारी बनाए जाने पर राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामू टेकाम जी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी का आभार व्यक्त किया गया है।
नेताओं ने कांग्रेस की वरिष्ठ सक्रिय आदिवासी महिला नेता तथा महिला सशक्तिकरण की प्रतीक श्रीमती सुषमा सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस की जमीनी कार्यप्रणाली मजबूत होगी।
इस अवसर पर कटनी जिले से शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष माधुरी जैन, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह चौहान, ठाकुर गुमान सिंह, पूर्व विधायक बसंत सिंह, राजीव गांधी पंचायत अध्यक्ष प्रमिला मरावी, पूर्व सचिव सुमन रजक, सोमया, राधे, लीला, मीनाक्षी बल्लवी, अदिति वर्मा, रूपा तिवारी, कल्पना पाठक, शशि यादव, सरिता कटारे, मंजू निषाद, हेमा शर्मा, कान्ति चौबे, सुमन सैनी, मुमताज मैडम, नीरा सोनी, अजय गौंटिया, तुलाराम कोल, मधू कोल सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने श्रीमती सुषमा सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती सुषमा सिंह के कुशल नेतृत्व में मंडला जिले में कांग्रेस संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनसेवा के कार्यों को गति मिलेगी।

