कटनी, माधव नगर उप ब्लॉक का व्यापक दौरा किया,जिसके अंतर्गत बाबा नारायण शाह,हेमू कल्याणी,संत कवर राम एवं आचार्य कृपलानी वार्डों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।दौरे के दौरान सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ सार्थक संवाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत आचार्य कृपलानी वार्ड से भावेश थारवानी,हेमू कल्याणी वार्ड से अशोक बहलानी,बाबा नारायण शाह वार्ड से सुनील मोटवानी एवं संत कवर राम वार्ड से नानक मलवानी को सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने
जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला जी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।
कार्यक्रम में झम्मतमल थारवानी,राजा जगवानी, राहुल होतवानी, श्याम पाहुजा,अजय जैसवानी,श्रीचंद मनवानी, सुनील तालुजा,ओमप्रकाश आहूजा,विजय चंदवानी, राजेश जाटव,दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, सुरेश लालवानी,अशोक लालवानी, वीरभान, हरीश आहूजा, राजकुमार विश्वकर्मा, देवीदास तुलस्यानी, गोविंद कुकरेजा एवं रामचंद्र मलवानी सहित अनेक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने एवं क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं समर्पण देखने को मिला, जो संगठन की मजबूती का प्रतीक है।
