कटनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन संवाद एवं संपर्क अभियान चला,कर,एन.के.जे.क्षेत्र में किया व्यापक जनसंपर्क

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।एन.के.जे. क्षेत्र में जगजीवन राम वार्ड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, शिवाजी वार्ड एवं रामकृष्ण परमहंस वार्ड का व्यापक दौरा किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद एवं संपर्क अभियान के माध्यम से आमजन से जुड़कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं उनके समाधान हेतु आश्वस्त किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना एवं अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना रहा। दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली, सभी ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
प्रत्येक वार्ड में सुव्यवस्थित ढंग से वार्ड कमेटियों का गठन किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई तथा उनके नेतृत्व में 25-25 सदस्यों की सशक्त एवं सक्रिय टीम का गठन कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता की आवाज को बुलंद करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहकर आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहें।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया।
उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता: एड. अमित शुक्ला, राजेश जाटव, कमल पांडे, चोखे भाईजान, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, इस्तियाक अहमद, सुरेंद्र कुमार, मो. रईस खान, निजामुद्दीन अंसारी, विनीत जायसवाल, शेख शाह जहां, नगदी विरहा, मो. अख़्तर खान, मो. सरताज, मो. गुलजार खान, संदीप हांडा, नरेश कुमार रजक, मुकेश तिवारी, शरीफ खान, मो. अनीश, राजेश चावरे, बसंत सिंह, सुनील कुमार श्रीवास एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
