कटनी,थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा नबालिग बालिका को जिला शहडोल से किया दस्तयाब

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। दिनांक, 6 अप्रैल- 2026पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा,अति पुलिस अधीक्षक,संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक, रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी को अपहर्त बालिका को तलाश करने में मिली सफलता।
घटना विवरण-आपरेशन मुस्कान,के तहत कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपह्रत बालक / बालिका के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस को रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे कटनी के नेतृत्व में बालिक के दस्तयाबी हेतु टीम गठित कर थाना एनकेजे के अप. क्र. 179/26 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण मे साइबर सेल कटनी की मदद से थाना एन.के.जे. के टीम द्वारा जिला शहडोल से अपहृत नाबालिग बालिका को पता तलाश कर दस्तयाब किया गया। थाना लाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया । बालिका के मिलने पर परिजनो ने एनकेजे पुलिस के कार्य की सराहना की है।
पुलिस कार्यवाही में इनकी रहीसराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उप.निरी.रुपेन्द्र राजपूत, उप.निरी. नरेश झारिया,राजेश सिंह परिहार,पुष्पलता मिश्रा व साइबर सेल कटनी से आर शुभम गौतम,अमित श्रीपाल अजय शंकर साकेत,सत्येंद्र राजपूत चंदन प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही ।
