कटनी,थाना एन.के.जे. पुलिस ने मंदिर के अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोरो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कटनी,थाना एन.के.जे. पुलिस ने मंदिर के अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोरो को गिरफ्तार कर भेजा जेल,,

कटनी,थाना एन.के.जे. पुलिस ने मंदिर के अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोरो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के कुशल निर्देशन एवं रत्नेश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत को मिली सफलता। 

 दिनांक 09-04-2026 को प्रार्थी  जयकुमार विश्वकर्मा पिता स्व.  शिव प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी ग्राम पडरिया का एन.के.जे.कटनी की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया  की  मै ग्राम पडरिया मै रहता हूं आँनलाइन की दुकान चलाता हूं। दिनांक 26-03-26 को नवरात्रि के समय ग्राम पडरिया दुर्गा मंदिर मे भक्ते (कीर्तन भजन) का कार्यक्रम चल रहा था। हम सभी गांव के बहुत से लोग मंदिर मे थे दिनांक 27-03-26 को रात्रि 01/30 बजे कार्यक्रम सम्पन्न होने से हम सभी लोग  मंदिर का दरवाजा बंद करके अपने अपने घर चले गये थे, सुबह 06-00 मंदिर जाकर देखे तो मंदिर के गेट खुले हुये थे अंदर जाकर देखे तो दोनो माता की चांदी के मुकुट, पायल, कटोरी, आंखे व दान पेटी एवं सोने की छोटी छोटी दो लाकेट चोरी कर ले गये है। कि रिपोर्ट पर थाना एन.के.जे.कटनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना थाना कोतवाली कटनी के चोरी के अपराध मे गिरफ्तार शुदा आरोपी ((1) प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे पिता गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे उम्र 20 साल (2) गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे पिता खुशाली राम दुबे उम्र 40 साल दोनो निवासी अनाथालय अयोध्या नगर चार लार्इन भोपाल हाल पता उडिया मोहल्ला एस.के.पी. स्कूल के पीछे थाना एन.के.जे जिला कटनी (3) राहुल सोनी पिता स्व. श्री पुरुषोत्तम दास सोनी उम्र 38 साल निवासी शांति मार्ग नम्बर उमरिया जिला उमरिया से पूछताछ की गयी जिन्होने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे आदतन अपराधी है जिसके विरुध्द थाना कोतवाली, कुठला ,बडवारा,स्लीमनाबाद, जिला उमरिया, व सिहोरा मे कई संम्पत्ती संबंधी अपराध दर्ज है एवं  थाना एन.के.जे. कटनी क्षेत्र के ग्राम पडरिया मे माता जी के मंदिर मे चोरी करना बताये जिनके कब्जे से द सोने के दो लाकेट ,एवम चाँदी के आभूषण प्रेमनगर मल्टी एवम् उमरिया से विधिवत जप्त किए गए है ।आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी में दाखिल कराया गया ।

आरोपीगण

(1) प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे पिता गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे उम्र 20 साल  (2) गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे पिता खुशाली राम दुबे उम्र 40 साल दोनो निवासी अनाथालय अयोध्या नगर चार लार्इन भोपाल हाल पता उडिया मोहल्ला एस.के.पी. स्कूल के पीछे थाना एन.के.जे जिला कटनी 

(3) राहुल सोनी पिता स्व. पुरुषोत्तम दास सोनी उम्र 38 साल निवासी शांति मार्ग नम्बर उमरिया जिला उमरिया (म.प्र.)

बरामद शुदा मशरूका -  दोनो माता की चांदी के मुकुट, मदिर की पेटी से चांदी की पायल, चांदी की कटोरी, चांदी आंखे सोने की छोटी छोटी दो लाकेट कुल कीमती 40,000 रुपये 

 पुलिस कार्यवाही में,सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, उप.निरी. नरेश झारिया,सउनि केवल उर्इके  प्रहलाद सैयाम,शैलेष दमोहिया, आरिफ हुसैन,राजकुमार शर्मा,अर्पित पटेल,जज कुमार ,ओम शिव तिवारी एवम् भारत तथा साइबर सेल टीम से अजय शंकर साकेत ,अमित श्रीपाल ,सत्येंद्र राजपूत ,शुभम गौतम ,चंदन प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

कटनी,थाना एन.के.जे. पुलिस ने मंदिर के अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोरो को गिरफ्तार कर भेजा जेल



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post