रीठी पुलिस की पारधी डेरों पर रेड कार्यवाही – दो हत्या प्रकरणों में वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी, दिनांक 6 अप्रैल- ,2026 फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रीठी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा पारधी डेरों पर की गई सघन रेड कार्यवाही में हत्या के दो अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण-1 (वर्ष 2012 का हत्या प्रकरण
थाना रीठी अंतर्गत ग्राम बूढा लतिलपुर में दिनांक 28.02.2012 को मृतक जुगराज पारधी की हत्या 10 आरोपियों द्वारा लाठी एवं बरछी से हमला कर की गई थी। इस संबंध में थाना रीठी में अप.क्र. 27/12 धारा 147, 148, 149, 294, 307, 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।उक्त प्रकरण में 08 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि मुख्य आरोपी कंडल पारधी पिता बाबरू पारधी (उम्र 59 वर्ष), निवासी ग्राम बूढा ललिपुर, थाना रीठी, घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस द्वारा पिछले 14 वर्षों से आरोपी की सतत तलाश की जा रही थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने एवं पहचान बदलता रहा।
दिनांक 02.04.2026 को मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर की गई रेड कार्यवाही में आरोपी कंडल पारधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
प्रकरण-2 (वर्ष 2021 का हत्या प्रकरण
थाना रीठी अंतर्गत ग्राम पटेहरा में दिनांक 07.07.2021 को आरोपी अनिसर पारधी पिता दीदी पारधी द्वारा बरछी से हमला कर गवन उर्फ बाबा पारधी की हत्या कर दी गई थी।
इस संबंध में थाना रीठी में अप.क्र
270/21 धारा 302 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी अनिसर पारधी फरार चल रहा था।लगातार पतासाजी एवं दबिश के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
