वन परिवार कटनी की ओर से शहीद वनरक्षक हरिकेश सिंह गुर्जर के परिवार को 61,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान

वन परिवार कटनी की ओर से शहीद वनरक्षक हरिकेश सिंह गुर्जर के परिवार को 61,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान,,

वन परिवार कटनी की ओर से शहीद वनरक्षक हरिकेश सिंह गुर्जर के परिवार को 61,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, 18 अप्रैल 2026: मुरैना वन मंडल में दिनांक 08 अप्रैल 2026 को शासकीय कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन को रोकने के दौरान वनरक्षक स्वर्गीय श्री हरिकेश सिंह गुर्जर को अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया, जिससे उनकी दुखद मृत्यु हो गई। कर्तव्यनिष्ठा और साहस का परिचय देते हुए उन्होंने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दे दिया।

स्वर्गीय वनरक्षक अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी तथा दो छोटे बच्चों सहित पूरे परिवार को अकेला छोड़ गए हैं। इस अत्यंत दुखद परिस्थिति में वन परिवार कटनी की ओर से स्वेच्छा से शहीद के परिवार को सहयोग राशि 61,000 रुपये प्रदान की जा रही है।

सहयोग राशि का विवरण:

वन मंडल कार्यालय - 30,000 रुपये,परिक्षेत्र रीठी - 15,000 रुपये

परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा - 8,000 रुपये

परिक्षेत्र बहोरीबंद - 5,000 रुपये

परिक्षेत्र विजयराघवगढ़ - 3,000 रुपये

कुल: 61,000 रुपये,वन विभाग के कर्मचारियों ने इस योगदान

से शहीद वनरक्षक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की है। स्वर्गीय हरिकेश सिंह गुर्जर का बलिदान रेत माफिया के खिलाफ लड़ाई में एक उदाहरण बन गया है।

यह सहयोग राशि शहीद के परिवार को सांत्वना और आर्थिक सहारा प्रदान करने के उद्देश्य से दी जा रही है।

वन परिवार कटनी की ओर से शहीद वनरक्षक हरिकेश सिंह गुर्जर के परिवार को 61,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post