पिपरौंध में रसूखदार ने आम रास्ता बंद किया, 1.5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने को ग्रामीण,मजबूर

 पिपरौंध में रसूखदार ने आम रास्ता बंद किया, 1.5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने को ग्रामीण,मजबूर

पिपरौंध में रसूखदार ने आम रास्ता बंद किया, 1.5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने को ग्रामीण,मजबूर

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी । जिले के ग्राम पंचायत पिपरौंध में एक बार फिर रसूखदारों की मनमानी का मामला सामने आया है। यहाँ गांव के अंदर से निवार रोड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर अवैध रूप से बाउंड्री वॉल खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया गया है। इस समस्या से परेशान दर्जनों ग्रामीणों ने सरपंच को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा विवाद?

ग्रामीणों के अनुसार, निवार रोड को मिलाने वाली यह सड़क गजेंद्र सिंह की फैक्ट्री से होकर गुजरती थी। पूर्व में गजेंद्र सिंह द्वारा ग्रामीणों के आवागमन के लिए रास्ता खुला रखा गया था। राजस्व अभिलेखों (मिसल खसरा 322/323 से 279) के अनुसार, वाजी-बुल-अर्ज में यहाँ 10 फुट चौड़ा रास्ता दर्ज है, जबकि नक्शे में इसकी चौड़ाई लगभग 25 फुट दर्शायी गई है।

मुकेश कारडा पर बाउंड्री वॉल बनाने का आरोप

शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है कि साल 2022 में मुकेश कारडा नामक व्यक्ति ने यहाँ भूमि खरीदी थी। आरोप है कि कुछ दिनों तक रास्ता देने के बाद, अब उन्होंने सड़क से बिल्कुल सटाकर बाउंड्री वॉल का निर्माण कर दिया है। इस दीवार के कारण न केवल रास्ता संकरा हो गया है, बल्कि मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद होने के कगार पर है।

ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

रास्ता बंद होने के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए डेढ़ किलोमीटर (1.5 KM) का अतिरिक्त रास्ता घूमकर तय करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या अन्य वाहनों का निकलना भी यहाँ दूभर हो गया है।

सरपंच से रास्ता खुलवाने की मांग

सोनू बंशकार, प्रकाश, सतीश कुमार, नरेश आदिवासी और अन्य दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से सरपंच से मांग,की,है।कि, तत्काल प्रभाव से उक्त भूमि स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।सड़क से सटाकर बनाई गई बाउंड्री वॉल को हटाया जाए।राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार दर्ज रास्ते को यथावत बहाल कर ग्रामीणों को राहत दी जाए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पंचायत स्तर पर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे जिला प्रशासन और कलेक्टर से इसकी शिकायत करेंगे।

पिपरौंध में रसूखदार ने आम रास्ता बंद किया, 1.5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने को ग्रामीण,मजबूर


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post