ग्रामीण अंचल के सरकारी स्कूल में शानदार प्रदर्शन,,
बिचुआ हाई स्कूल का 10वीं का रिजल्ट 87.88 प्रतिशत, पिछले साल से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी,,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ बिचुआ (कटनी) — जिला कटनी के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल बिचुआ ने सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। विद्यालय का कुल परिणाम 87.88 प्रतिशत रहा,जो पिछले वर्ष की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है।
विद्यालय में प्रथम स्थान खिरवा निवासी पलक राजभर (पिता — मनोज राजभर) ने हासिल किया। पलक ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है।शासकीय हाई स्कूल बिचुआ के प्रभारी प्राचार्य ऐश्वर्य मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा ग्रामवासियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इस सरकारी स्कूल में निरंतर सुधार हो रहा है, जो सराहनीय है।
असफल छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था
विद्यालय में कुल 77 छात्र-छात्राओं में से 14 छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो पाए। प्राचार्य ने इन सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निराश न हों। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 से विद्यालय में उनके लिए विशेष क्रैश कोर्स शुरू किया जा रहा है। निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर ये छात्र सेकंड परीक्षा (पूरक परीक्षा) की तैयारी कर सकते हैं, ताकि वे भी सफल हो सकें।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

