चौकी निवार,पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत चंद्र घंटो में गुम बालक को खोज कर परिजनों को किया सुपुर्द ,

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने गुम बालक को ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द किया।
दिनांक 25/03/26को फरियादी रामू कुम्हार पिता स्व. दुखिया कुम्हार उम्र 39 वर्ष निवासी निवार पहाड़ी थाना माधव नगर का चौकी उपस्थित आकर जुवानी रिपोर्ट दर्ज करवाया कि इसका लड़का आदर्श कुम्हार जिसकी उम्र 10वर्ष 06 माह का घर से बिना बताए कहीं चला गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया आज दौरान विवेचना में दिनांक 26/03/26 को जिला सतना से दस्तयाब कर परिजनों के सुपर्द किया गया
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका
थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे .चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र,गौरव सेन,देवेश कुमार,वकील यादव,अरविन्द कुशवाहा की अहम भूमिका रही।
