कटनी,टेट संघर्ष का शंखनाद संघर्ष समिति का गठन,आशीष संयोजक एवं शिवदास जिलाध्यक्ष ,बने

कटनी,टेट संघर्ष का शंखनाद  संघर्ष समिति का गठन,आशीष संयोजक एवं शिवदास जिलाध्यक्ष ,बने

कटनी,टेट संघर्ष का शंखनाद  संघर्ष समिति का गठन,आशीष संयोजक एवं शिवदास जिलाध्यक्ष ,बने

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनीवर्षों से शासन के नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप अपनी सेवाएँ दे रहे शिक्षकों पर प्रस्तावित टेट परीक्षा तथा टेट उत्तीर्ण न करने की स्थिति में अनिवार्य सेवानिवृत्ति जैसे संभावित आदेशों ने पूरे शिक्षक समाज को गहरी चिंता और असमंजस में डाल दिया है। जुलाई एवं अगस्त माह में संभावित परीक्षा की चर्चा से प्रदेशभर के शिक्षकों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। राष्ट्र निर्माण में वर्षों से समर्पित होकर कार्य करने वाले शिक्षकों ने अपने लंबे सेवाकाल के बाद ऐसी परिस्थिति की कभी कल्पना नहीं की थी, इसलिए अब संघर्ष ही एकमात्र विकल्प माना जा रहा है।

इसी गंभीर विषय को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सिविल लाइन रेस्ट हाउस में आयोजित की गई, जिसमें सभी संगठनों ने एकजुट होकर शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष को अंतिम परिणाम तक पहुँचाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया। 

बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से"टेट संघर्ष समिति"

 के गठन का निर्णय लिया। उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एकमत होकर,आशीष उरमलिया को संघर्ष समिति का संयोजक तथा शिवदास यादव

को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया। दोनों अनुभवी नेतृत्वकर्ताओं को उपस्थित सभी संघों एवं संगठनों ने बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शिक्षक समाज की आवाज़ अधिक सशक्त रूप से शासन तक पहुँचेगी।

टेट संघर्ष समिति द्वारा सर्वसम्मति से आगामी आंदोलन की रूपरेखा भी तय की गई :20 मार्च को ब्लॉक स्तर पर,प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा।

24 मार्च को जिला मुख्यालय पर वाहन रैली निकालकर प्रदर्शन एवं ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा

इसके साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के सम्मानित जनप्रतिनिधियों से भेंट कर समर्थन पत्र प्राप्त करेंगे, ताकि शिक्षक हितों के इस आंदोलन को व्यापक सामाजिक एवं जनप्रतिनिधिक समर्थन प्राप्त हो सके।बैठक में शिक्षक संघ,राज्य शिक्षक संघ,राज्य कर्मचारी संघ,शिक्षक कांग्रेस,आज़ाद अध्यापक संघ, कर्मचारी कल्याण कोष PMUMS संघ,अजाक्स संघ,अपाक्स संघ, NMOPS संघ,आज़ाद शिक्षा परिषद सहित अनेक संगठनों ने विराट एकता का परिचय दिया और संकल्प लिया कि शिक्षक सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक न्यायपूर्ण समाधान प्राप्त नहीं हो जाता। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश शंकर गर्ग के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से नवनीत चतुर्वेदी,जे.पी.हल्दकार,रमाशंक राजू तिवारी

,संजय मिश्रा,मनीष दीक्षित,सोहनलाल चौधरी,सुशील तिवारी,अखिलेश पांडेय,रामाधार सोनू सरावगी, रीना साहू, इलयास खान, उमेश गर्ग,राकेश पाठक,किशन लाल भुमियाँ, रामभुवन विश्वकर्मा, श्रवण पाठक, त्रिलोक डेहरिया, दिलीप द्विवेदी, शेख साबिर, संतोष सोनी, गुड्डा रैदास, अरविंद सोनी, रवि सिंह, रविशंकर पटेल, राजू भैया सिंह, शत्रुघ्न पांडेय, राम नारायण बर्मन, गुलाब सिंह धुर्व, बाल्मीकि पटेल, हरि सिंह नेताम, बलदेव सिंह, अनिल पटेल, बसंत पांडेय, फूलचंद चौधरी, प्रदुमन तिवारी, सुरेश चौरसिया, प्रहलाद मिश्रा, बिमला रैदास, रजनीश मिश्रा, उपेंद्र शर्मा, सूरज बाल्मीक, ममता सैनी, संगीता अहिरवार, संध्या थापक, आर.एस. पठारिया, रविन्द्र सिंह, सत्येंद्र शुक्ला सहित विभिन्न संघों एवं संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*टेट की जंग,जीतेंगे हम सब संग!Rollback TET,शिक्षक सम्मान की मांग!*एकता, संघर्ष और संकल्प ही सफलता का मार्ग है।टेट संघर्ष समिति,राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा कटनी।

कटनी,टेट संघर्ष का शंखनाद  संघर्ष समिति का गठन,आशीष संयोजक एवं शिवदास जिलाध्यक्ष ,बने



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post