बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली को किया जप्त।

 बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली को किया जप्त।

बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली को किया जप्त।

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 24.03.026 को थाना बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत खनन की सूचना पर ग्राम खन्ना विजय राघवगढ़ रोड पेट्रोल पम्प के पास अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक  ट्रैक्टर–ट्रॉली पकड़ा गया जो   हरे रंग का जॉन डियर ट्रैक्टर जिसका नंबर MP54AA0776 को पकड़ा गया।जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक  चन्दन पटेल पिता स्व श्री रामकृपाल पटेल उम्र 38 साल निवासी वार्ड नंबर 02 हरतला थाना बरही जिला कटनी मध्यप्रदेश मौके में मिला है  ट्रैक्टर ट्राली में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज पता करने पर कोई भी वैध कागज कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए उक्त वाहन को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त की गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा किया गया।

पुलिस कार्यवाही में,विशेष भूमिका:

 थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, उदय पाल सिंह,विवेक यादव,विवेक श्रीवास्तव,राजेश रंजन, रामकृष्ण पटेल की विशेष भूमिका रही।बरही पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली को किया जप्त।


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post