कटनी। बड़वारा तहसील के अंतर्गत ग्राम विलायतकला मे बचत योजना के जरिए सैकड़ों गरीब मजदूर महिलाओं की मेहनत की कमाई हड़पने का मामला सामने आया है

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। शक्ति महिला संघ बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित,नामक संस्था ने दैनिक जमा योजना के नाम पर प्रतिदिन 100 रूपए जमा कराने का लालच गरीब मजदूर महिलाओं को दिया।

महिलाओं ने पासबुक जारी कराई और एक वर्ष से अधिक इसमें पैसा जमा किए लेकिन पैसे वापसी के समय कंपनी के ऑफिस में ताला लगा मिला और एजेंट फरार हो गए। पीड़ितों का कहना है कि उनके द्वारा जमा की गई राशि लाखों रुपये में है। शिकायत में कहा गया है कि गांव की अधिकांश महिलाएं दिहाड़ी मजदूरी, सब्जी बेचकर परिवार चलाती हैं  कंपनी के एजेंटों ने मीठी बातों में फंसाकर ब्याज सहित मोटी रकम लौटाने का वादा किया। पीड़ति महिलाओं,ने बताया कि हमने बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्च के लिए सालों जमा किया। पासबुक में सब दर्ज है, लेकिन अब ऑफिस बंद हो गया है। जिससे उनकी मेहनत की कमाई डूब गई है। एजेंट जितेंद्र श्रीवास्तव समेत अन्य गायब हैं। एक अन्य पीड़ित रोशनी गुप्ता को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चंदिया शाखा से जारी चेक मिला,जो बाउंस हो गया 

महिलाओं ने किया प्रदर्शन

पीड़ित महिलाओं ने पासबुक हाथ में लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ितों का आरोप है कि उनके साथ हुए फर्जीबाड़े की शिकायत उन्होंने बड़वारा थाने पहुंचकर पुलिस से भी की लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने की बजाए यह आश्वासन दिया कि पैसे वापस मिल जाएंगे लेकिन महीनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने बताया कि मैनेजर ने धमकी दी है कि जहां शिकायत करनी है कर लो, हम मामला दबा देंगे।

पुलिस प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

विशेषज्ञों के अनुसार ग्रामीण इलाकों में गरीबों को निशाना बनाती हैं। एसईबीआई और आरबीआई दिशानिर्देशों के बावजूद बिना रजिस्ट्रेशन वाली संस्थाएं सक्रिय हैं। पीड़ित महिलाओं की मांग है कि कंपनी मालिक और एजेंटों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और पीड़ितों को जमा राशि ब्याज सहित वापस दिलाई जाए।यह खबर प्रकाशित करने का उद्देश्य सिर्फ लोगों को जागरूक करना है।

कटनी। बड़वारा तहसील के अंतर्गत ग्राम विलायतकला मे बचत योजना के जरिए सैकड़ों गरीब मजदूर महिलाओं की मेहनत की कमाई हड़पने का मामला सामने आया है

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post