कटनी,श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में शिक्षककीअहमभूमिका,शिक्षा,शिक्षार्थी,विद्यार्थी के लिये भयमुक्त वातावरण आवश्यक,विधायक बहोरीबंद

 कटनी,श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में शिक्षककीअहमभूमिका,शिक्षा,शिक्षार्थी,विद्यार्थी के लिये भयमुक्त वातावरण आवश्यक,विधायक बहोरीबंद

कटनी,श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में शिक्षककीअहमभूमिका,शिक्षा,शिक्षार्थी,विद्यार्थी के लिये भयमुक्त वातावरण आवश्यक,विधायक बहोरीबंद

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।प्राथमिक,माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (कर्मचारी कल्याण कोष) द्वारा संघ के स्थापना दिवस एवं रंगपंचमी के पावन अवसर पर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद में होली मिलन एवं रंगोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहोरीबंद क्षेत्र के यशस्वी विधायक श्री प्रणव प्रभात पांडेय ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं के समाधान के लिए हम पूर्णतः संकल्पित हैं। शिक्षक समाज की प्रत्येक समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, शिक्षार्थी विद्यार्थी हित में भयमुक्त वातावरण में ही शिक्षा का श्रेष्ठ वातावरण निर्मित होता है, जिससे नौनिहालों का उज्ज्वल भविष्य संवरता है और एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होता है। इसी प्रकार शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी भयमुक्त वातावरण अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा माँ भगवती देवी सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदन किया गया। तत्पश्चात संगठन के पदाधिकारियों द्वारा शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। अतिथि शिक्षक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष कंचन पांडेय द्वारा मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम को एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी,भाजपा उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय,चंद्रशेखर अग्रहरी,संगीता महोबिया, बी आर सी सी रीठी योगेश तिवारी,रानी दुबे,नवनीत चतुर्वेदी,जे.पी.हल्दकार,सुशील तिवारी प्रांतीय प्रवक्ता रमाशंकर तिवारी, जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, जिला प्रभारी पंकज प्यासी,रवि दुबे,लक्ष्मीकांत शुक्ला सुनील रतन गुप्ता, दिलीप त्रिपाठी, रघुवर यादव ने भी संबोधित किया।कर्मचारी कल्याण कोष के शिक्षक हितैषी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए संघ के प्रवक्ता रमाशंकर तिवारी ने बताया कि संघ के एक लाख से अधिक सदस्य हैं तथा संघ अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिवंगत शिक्षक परिवारों की सहायता के रूप में प्रदान कर चुका है। उन्होंने सभी शिक्षकों से संघ की निःशुल्क सदस्यता लेने का आग्रह किया।संघ के स्थापना दिवस एवं होली मिलन समारोह के इस रंगोत्सव में सैकड़ों शिक्षक साथियों में प्रमुख रूप से सीताराम विश्वकर्मा, बिनोद पाटकर,प्रहलाद पटेलकृष्णकांत गर्ग,मुकेश झारिया,सोनल काछी, मिथलेश झारिया,लक्ष्मी हल्दकार, रविन्द्र हल्दकार आदि अन्य सैकड़ो साथियो की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर तिवारी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन अखिलेश पांडेय एवं पंकज प्यासी ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

प्राथ. माध्य. उच्च शिक्षक PMUMS (कर्मचारी कल्याण कोष संघ कटनी

कटनी,श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में शिक्षककीअहमभूमिका,शिक्षा,शिक्षार्थी,विद्यार्थी के लिये भयमुक्त वातावरण आवश्यक,विधायक बहोरीबंद


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post