चौकी खितौली पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली जप्त कर की कार्यवाही
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 27/03/26 को खितौली पुलिस द्वारा अवैध रेत का खनन की सूचना पर ग्राम बड़ागांव धनवाही टोला रोड के पास अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़े जिनमें से एक रेत सेभरा हुआ ट्रैक्टर लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का बिना नंबर का एवं दूसरा रेत सेभरा हुआ ट्रैक्टर नीले रंग का सोनालिका कंपनी का बिना नंबर का पकड़ा गया ।उक्त वाहनों को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर ट्रैक्टर ट्राली जप्त की गई तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को सुरक्षित चौकी परिसर में खड़ा कराया गया
पुलिस कार्यवाही में,विशेष भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे चौकी खितौली प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल,अंकित,सैनिक, श्यामनारायण की विशेष भूमिका रही। चौकी खितौली थाना बरही पुलिस के द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

