चौकी निवार पुलिस द्वारा ग्राम बिचपुरा,बिचुआ में जुआ खेलने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार

चौकी निवार पुलिस द्वारा ग्राम बिचपुरा,बिचुआ में जुआ खेलने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार

चौकी निवार पुलिस द्वारा ग्राम बिचपुरा,बिचुआ में जुआ खेलने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जुआ खेलने  वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक  नेहा  पच्चीसिया के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर ग्राम बिचपुरा , बिछुआ में दविश देकर आरोपी (1)विष्णु कोल पिता मुकुंदी कोल उम्र 56वर्ष (2)रवि कोल पिता कोतम कोल उम्र 26वर्ष दोनों निवासी बिछुआ थाना माधवनगर के कब्जे से 52तास के पत्ते नगदी रकम 220/रुपये एवं ग्राम बिचपुरा में (1)अमर सिंह पिता लक्ष्मण प्रसाद लूनिया उम्र 29 वर्ष (2)सुरेंद्र लूनिया पिता हिम्मत प्रसाद लूनिया उम्र 40वर्ष (3)संजू चौहान पिता सरजू लूनिया उम्र 24वर्ष सभी निवासी ग्राम बिचपुरा थाना माधवनगर के कब्जे से 52 तास के पत्ते नगदी रकम 310/रुपए  जप्त कर  5 लोगों को धारा 13 जुआ एक्ट के तहत  गिरफ्तार  किया गया।

 पुलिस कार्यवाही में संपूर्ण भूमिका

कार्यवाही चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा ,स उ नि रमाकांत दुबे प्र.आर. गौरव सेन,आरक्षक अरविंद,वकील यादव की मुख्य भूमिका रही।

चौकी निवार पुलिस द्वारा ग्राम बिचपुरा,बिचुआ में जुआ खेलने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post