कटनी,सीएम ने बरही के कृषि महोत्सव में दी विकास कार्यों की कई सौगातें,कटनी में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज, खेल स्टेडियम भी बनेगा

कटनी,सीएम ने बरही के कृषि महोत्सव में दी विकास कार्यों की कई सौगातें,कटनी में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज, खेल स्टेडियम भी बनेगा

कटनी,सीएम ने बरही के कृषि महोत्सव में दी विकास कार्यों की कई सौगातें,कटनी में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज, खेल स्टेडियम भी बनेगा

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी।,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसान और ग्रामीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार किसानों, लाड़ली बहनों और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक सिंचाई सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है और किसानों को सिंचाई के लिए अब दिन में भी बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य

 से प्रदेश में आधुनिक और भव्य सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि कटनी में जल्द ही मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा और युवाओं के लिए खेल स्टेडियम का निर्माण भी कराया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को कटनी जिले के बरही में आयोजित किसान सम्मेलन और कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कटनी जिले को लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही 243 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 97 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बड़े तालाब के सौंदर्याकरण की घोषणा भी की गई और विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया। मुख्यमंत्री ने बरही में आयोजित किसान सम्मेलन में में किसान कल्याण से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। 

बरही में किसान सम्मेलन एवं विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित ट्रैक्टर की सवारी की।

सरकारी खजाने में कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों के लिए सरकारी खजाने में किसी प्रकार की कमी नहीं है। प्रदेश की बहनों का सरकार को लगातार आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 1 करोड 25 लाख 27 हजार लाड़ली बहनों को अब तक साढ़े 1800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तीन वर्ष पूरे होने वाले हैं और पात्र हितग्राहियों को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2004 से अब तक गेहूं के समर्थन मूल्य में 2000 रुपये प्रति क्विंटल से,अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष किसानों को बोनस सहित 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है।

कटनी,सीएम ने बरही के कृषि महोत्सव में दी विकास कार्यों की कई सौगातें,कटनी में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज, खेल स्टेडियम भी बनेगा



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post