बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय सुश्रीशिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।दिनांक 13.03.2026 को थाना बड़वारा पुलिस को ग्राम परसेल गणेश चौक के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरे होने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम राहुल कोल पिता सियाराम कोल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम भुड़सा थाना बड़वारा जिला कटनी बताया।चालक से ट्रैक्टर चलाने का लाइसेंस तथा ट्रैक्टर-ट्राली में भरी रेत के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर ट्रैक्टर-ट्राली में भरी रेत को अवैध रूप से परिवहन किया जाना पाए जाने पर पुलिस द्वारा मौके पर गवाहों के समक्ष ट्रैक्टर मय एक ट्राली रेत सहित जप्त किया गया।जप्तशुदा ट्रैक्टर-ट्राली को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा कराया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 106 बी.एन.एस. एस. के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस कार्यवाही में,विशेष भूमिका
थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र कुमार चढ़ार,शिवप्रकाश तिवारी, गौरीशंकर राजपूत एवं बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

