महापौर ने दी होली की बधाई,शासकीय अवकाश में जनसुनवाई रहेगी स्थगित

 महापौर ने दी होली की बधाई,शासकीय अवकाश में जनसुनवाई रहेगी स्थगित

महापौर ने दी होली की बधाई,शासकीय अवकाश में जनसुनवाई रहेगी स्थगित

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी हैं।अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। सभी नागरिक हर्षोल्लास के साथ-साथ सुरक्षित एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहकर त्योहार मनाएं।

महापौर ने यह भी अवगत कराया कि मंगलवार को होली पर्व एवं शासकीय अवकाश के कारण नगर निगम कार्यालय में आयोजित होने वाली नियमित जनसुनवाई आयोजित नहीं की जाएगी।उन्होंने बताया कि अगली निर्धारित तिथि पर जनसुनवाई पूर्ववत आयोजित की जाएगी, जिसमें नागरिकों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।

महापौर ने दी होली की बधाई,शासकीय अवकाश में जनसुनवाई रहेगी स्थगित

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post