कटनी,ईद-उल-फितर का त्योहार पर निगम प्रशासन द्वारा की जाने वाली आवश्यकव्यवस्था हेतु निगमायुक्त ने सौंपे दायित्व
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी,(13 मार्च) - अध्यक्ष अंजुमन इस्लामिया, मुड़वारा के पत्र एवं शांति समिति के बैठक के कार्यवाही विवरण अनुसार ईद-उल-फितर का त्योहार चांद दिखनें अनुसार 20 मार्च या 21 मार्च को मनाया जायेगा।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा एक आदेश जारी करते हुए नगरीय सीमान्तर्गत मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र, ईदगाह, मस्जिदों, कब्रिस्तान में साफ-साफ, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था , आवारा मवेशियों पर नियंत्रण एवं गड्ढों की मरम्मत आदि कार्यो हेतु विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है।
इन्हे सौंपे गए ये दायित्व
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों, ईदगाह, मस्जिदों, कब्रिस्तान के आसपास के मार्गो के गड्ढे की आवश्यकतानुसार मरम्मत हेतु कार्यपालन यंत्री असित खरे के साथ दो सहायक यंत्री एवं तीन उपयंत्री को दायित्व सौपा गया है। वहीं उक्त स्थलों मे साफ-सफाई, चूने की लाइनिंग, आवारा मवेशियों पर नियंत्रण हेतु प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी 7 क्षेत्रीय स्वच्छता प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि आवश्यकतानुसार टैंकर से शुद्ध पेयजल का व्यवस्था का दायित्व प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा एवं उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव को सौंपा गया है।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार नें मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र, ईदगाह, मस्जिदों, कब्रिस्तान आदि के पास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री आदेश जैन एवं उपयंत्री मोना करेरा को, पुलिस कंट्रोल रूम से समन्वय कर फायर बिग्रेड वाहन मय स्टॉफ के उपलब्ध कराने हेतु सहित ईद के दौरान नगर में पेट्रोलिंग कर अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाकर सौंपी गई व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण कराकर पालन प्रतिवेदन से अवगत कराने के निर्देश दिए है।

