कटनी,समस्याओं के पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में मजबूत पहल के रूप में उभर रही महापौर जनसुनवाई जनसुनवाई में 25 आवेदनों पर महापौर ने की सुनवाई,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, (24 मार्च) – नगर निगम में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई एक बार फिर आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच साबित हुई। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी दैनिक समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रखा, जिस पर तत्परता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुई जनसुनवाई

 में पेयजल व्यवस्था, जलभराव, स्वच्छता, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने उपस्थित प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। कई प्रकरणों में मौके पर ही समाधान करते हुए नागरिकों को त्वरित राहत दी गई।जनसुनवाई के दौरान महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना नगर निगम की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।इस अवसर पर कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कुछ का तत्काल निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयसीमा के अंदर कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को निर्देश

  सभी लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी बन रही है।

कटनी,समस्याओं के पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में मजबूत पहल के रूप में उभर रही महापौर जनसुनवाई जनसुनवाई में 25 आवेदनों पर महापौर ने की सुनवाई,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post