बड़वारा पुलिस ने नाबालिक बालिका को महज 24 घंटे के अंदर,दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा पुलिस मुख्यालय भोपाल प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा,संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक बालिका को 24 घंटे के अंदर कटनी से दस्तयाब किया गया।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर नाबालिक बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है ।वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत से नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया । दस्तयाब बालिका दिनांक 25.03.2026 को फरियादी रिपोर्ट लेख कराया कि इसकी लड़की जिसकी उम्र करीब 16 साल है जो बिना बताये कहीं चला गयी है । फरियादी को शंका है कि इसकी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना तकनीकी साक्ष्य के आधार पर हज 24 घंटे के अंदर दिनांक 25.03.2025 को अपहृता को कटनी से दस्तयाब किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
पुलिस कार्यवाही मेंविशेष भूमिका
थाना प्रभारी उनि केके पटेल, सउनि सतेन्द्र सिंह,महिला आरक्षक नेहा सिंह की विशेष भूमिका रही।

