कटनी,20 मार्च को सभी ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालयों में टेट के विरोध में शिक्षक सौंपेंगे ज्ञापन,दर्ज कराएंगे प्रबल विरोध

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएँ दे रहे शिक्षकों पर सेवा के इतने लंबे समय बाद सशर्त टेट परीक्षा लागू किए जाने से पूरे देश और प्रदेश की तरह कटनी जिले के शिक्षक भी अपने भविष्य को लेकर चिंतित एवं भयग्रस्त हैं।टेट संघर्ष समिति के रमशंकर राजू तिवारी ने कहा कि यह चिंता स्वाभाविक है,क्योंकि जिन नियमों का निर्माण वर्ष 2011 के बाद हुआ, उन्हें 1998 से 2010 तक नियुक्त शिक्षकों पर लागू किया जा रहा है, जबकि इन शिक्षकों की नियुक्ति उस समय की शासन की विधि, नीति और नियमों के अनुसार हुई थी।सेवा के अनेक वर्ष पूर्ण करने के बाद अब टेट परीक्षा तथा अनिवार्य सेवानिवृत्ति जैसे प्रावधानों ने शिक्षकों में गहरा असंतोष उत्पन्न कर दिया है। शिक्षकों का मानना है कि वर्षों की सेवा के बाद इस प्रकार की शर्तें प्राकृतिक न्याय एवं नीतिगत सिद्धांतों के विपरीत हैं।इसी के विरोध में 20 मार्च को जिले के सभी विकासखंडों एवं तहसील मुख्यालयों पर शिक्षक एकत्र होकर ज्ञापन सौंपेंगे तथा टेट आदेश वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। टेट संघर्ष समिति एवं राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने जिले के समस्त शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।समिति के संयोजक आशीष उरमलिया, अध्यक्ष शिवदास यादव, जे. पी. हल्दकार, नवनीत चतुर्वेदी, संजय अग्रवाल, रमाशंकर तिवारी, संजय मिश्रा, सुशील तिवारी, अखिलेश पांडेय, सोहन चौधरी, रामाधार सोनू सरावगी, मनीष दीक्षित, रीना साहू, राधा सोनी, दमयंती डेहरिया, रामबाई कोल, किशनलाल भुमिया, किरण पूर्वरिया,राजू भैया सिंह, अजय सिंह सहित अन्य साथियों ने सभी शिक्षकों से अपने-अपने ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालयों परअधिकाधिक संख्या में पहुँचने का आह्वान किया है।टेट संघर्ष समिति, राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा, कटनी

कटनी,20 मार्च को सभी ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालयों में टेट के विरोध में शिक्षक सौंपेंगे ज्ञापन,दर्ज कराएंगे प्रबल विरोध

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post