चौकी निवार पुलिस के द्वारा ग्राम बिचुआ में उपद्रव करने वाले 2 व्यक्तियों को किया,गिरफ्तार

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा उपद्रव करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर,संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा उपद्रव करने बालों को दिनांक 16/03/26 को गिरफ्तार किये गए (1)गोला उर्फ राजकुमार कोल,पिता रामप्रसाद कोल उम्र 45साल निवासी ग्राम बिचुआ (2) रम्मू कोल पिता भूरा कोल उम्र 58 साल निवासी ग्राम बिचुआ थाना माधवनगर को धारा 170 bnss में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस की सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी
निवार अंजनी मिश्रा ,स . उ. नि.रमाकांत दुबे , आरक्षक अरविंद, वकील यादव की मुख्य भूमिका रही।
