कटनी पुलिस के 02 अधिकारी सेवा-निवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।दिनांक 31 मार्च 2026 को कटनी पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले पुलिस के 02 अधिकारी कार्यवाहक सउनि दिनेश गौतम, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रमाकांत दुबे के सेवा-निवृत्ति अवसर पर *सम्मानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया पुलिस विभाग के दोनों अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान की गईं।कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक दिनेश गौतम दिनांक 12.04.1986 को आरक्षक के पद पर एवं कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रमाकांत दुबे द्वारा दिनांक 08.03.1986 को आरक्षक पद पर भर्ती होकर विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया।दिनांक 31 मार्च 2026 को अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर दोनों अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा-निवृत्त हुए। सेवा-निवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की जाकर उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक,विश्वकर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में बताया

 गया कि दोनों अधिकारियों के पुलिस सेवा में अनुशासन,निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता सर्वोपरि है तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाएं विभाग के लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगी।

सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी वि.गढ,वीरेन्द्र धार्वे , डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा,  सूबेदार अंजू लकड़ा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टॉफ एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

कटनी पुलिस के 02 अधिकारी सेवा-निवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post