कटनी,एन.के.जे. पुलिस द्वारा फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफास 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 कटनी,एन.के.जे. पुलिस द्वारा फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफास 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कटनी,एन.के.जे. पुलिस द्वारा फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफास 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा वर्तमान परिदृष्य मे से निर्देश प्राप्त हुए है आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में थाना एन.के.जे.उप,निरी, रूपेन्द्र राजपूत एवम साइबर सेल द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटनी पुलिस अधीक्षक   अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सायबर सम्बंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य मे Department of Telecommunication

 के माध्यम से फर्जी मोबाइल सिम धारको का डाटा प्रदाय किया गया है। जिनमें एक ही व्यक्ति के चेहरे/Unique Face पर कम से कम 50 एवं उससे अधिक की संख्या से मोबाइल नंबर (सिम कार्ड) नाम एवं पता बदल बदल कर एक्टीवेट कराये गये है। सायबर सेल से प्राप्त प्रपत्रो एवं कैफ रिपोर्ट के अवलोकन पर ज्ञात हुआ कि ग्राम सिमरा निवासी एजेंट सतीश साहू के साथ मिलकर बृजेश साहू के द्वारा स्वंय के फायदे के लिये फर्जी तरीके से अन्य व्यक्तियों के अलग अलग पहचान पत्रो का उपयोग करके छलपूर्वक अपने चेहरे की फोटो लगाकर , दस्तावेजो का गलत इस्तेमाल कर फर्जी तरीके अपनाकर सिमकार्ड चालू कर रहे थे। उक्त दोनो आरोपियो का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध धारा 419,420,471,34 ताहि. का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी सतीश साहू व बृजेश साहू को ग्राम सिमरा से घेराबंदी की गई उपस्थित मिलने पर अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई जो घटना को अंजाम देना स्वीकार किये आरोपियो को कारण बताते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया । दोनो आरोपियो से फर्जी सिम एक्टीवेट करने के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है अभी तक आरोपियो द्वारा एक्टीवेट किये गये करीबन 200 फर्जी सिमो कार्डो का उपयोग के संबंध मे व इनसे जुडे साइबर फ्राड नेटवर्को व अपराधिक गतिविधियो की जानकारी के संबंध में आरोपी गड़ो से पूछताछ की गई है ।जिन्हे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी में निरूद्ध किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी गण

1-सतीश साहू पिता लखन लाल साहू उम्र 27 साल निवासी ग्राम सिमरा थाना एन.के.जे.कटनी 2- बृजेश साहू पिता नमर्इया उम्र 32 साल निवासी हीरापुर कौडिया थाना एन.के.जे.कटनी 

जप्ती,एक्टिवेटेड  153 सिम कार्ड

पुलिस कार्यवाही में,सराहनीय भूमिका  उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत , सउनि सहपाल परतेती,गणेश दत्त मिश्रा,शैलेश दमोहिया आरिफ हुसैन अर्पित पटेल एवम् साइबर सेल कटनी से अमित श्रीपाल ,शुभम् गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

कटनी,एन.के.जे. पुलिस द्वारा फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफास 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post