चौकी निवार,थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपह्रत बालिका को खोज कर परिजनों को किया सुपुर्द
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस,अधीक्षक,अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने अपहृत बालिका 17 वर्ष को ढूंढ कर परिजनों की सुपुर्द किया।दिनांक 04/06/25 को फरियादिया ममता बाई बर्मन पति राजकुमार उम्र 35 साल निवासी निवार चौकी निवार थाना माधवनगर का चौकी उपस्थित आकर जुवानी रिपोर्ट दर्ज करवाया कि मेरी लड़की कुमारी लक्ष्मी बर्मन पिता राजकुमार उम्र 17 साल निवासी निवार थाना माधव नगर का गुम हो गई है की रिपोर्ट पर अपराध क्रं.505/25 धारा 137(2),बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।दौरान विवेचना अपहृत बालिका कु.लक्ष्मी बर्मन को आज दिनांक 16/02/26 को दस्तयाब कर परिजनों को सोपा गया
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका
थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे,चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र,मनीष कुमार,अरविन्द कुशवाहा की अहम भूमिका रही

