कटनी,रंगनाथ नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता अमकुही की पहाड़ी में हुए गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार न्यायालय ने भेजा जेल

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र अंतर्गत अमकुही पहाड़ी क्षेत्र में नाबालिग बालिका से संबंधित एक गंभीर आपराधिक प्रकरण सामने आया है। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित तलाश अभियान चलाकर नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया।

महिला अधिकारी की उपस्थिति में, परिजनों के समक्ष बालिका के कथन दर्ज किए गए। कथनों एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई,जिनमें एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है।विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं कथनों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें विधिसम्मत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आवश्यक साक्ष्य जब्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।प्रकरण की विवेचना प्रचलित है एवं पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर विधिक प्रक्रिया के अनुसार जांच की जा रही है।

पुलिसकार्यवाही  में थाना प्रभारी

उपनिरीक्षक अरुण पाल सिंह, सरजनी बहादुर सिंह,महेंद्र दुबे, अजय तिवारी,पवन पाठक, रामनेश शुक्ला,गोविंद प्रसाद, अर्जुन तिवारी,प्रमोद ठाकुर सहित थाना माधवनगर एवं रंगनाथ नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।कटनी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई।

कटनी,रंगनाथ नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता अमकुही की पहाड़ी में हुए गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार न्यायालय ने भेजा जेल

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post