कटनी नागरिकों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता,पेयजल स्रोतों की सघन निगरानी, ओवरहेड टैंकों की सफाई व जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य निरंतर जारी

कटनी, नागरिकों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता,पेयजल स्रोतों की सघन निगरानी, ओवरहेड टैंकों की सफाई व जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य निरंतर जारी

कटनी नागरिकों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता,पेयजल स्रोतों की सघन निगरानी, ओवरहेड टैंकों की सफाई व जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य निरंतर जारी

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। नागरिकों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निगम प्रशासन द्वारा मुस्तैदी से प्रयास किए जा रहे है। नगर के विभिन्न पेयजल स्त्रोतों की सफाई के साथ ही पाइपलाइन की सतत निगरानी सहित लीकेज आदि का प्राथमिकता के साथ सुधार कराने की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाकर अधिकारियों द्वारा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी भी की जा रही है। 

कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय शाखा श्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा द्वारा वाटर सोर्स, संयंत्रों,ओवरहेड टैंक की साफ-सफाई कराने के साथ ही जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य भी अनवरत रूप से जारी है। रोजाना पेयजल आपूर्ति के दौरान वार्डो में पहुंचकर नागरिकों से पेयजल की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी लेकर जल के नमूने एकत्रित किए जाकर नियमित रूप से जांच हेतु प्रयोगशाला भेजने की कार्यवाही जारी है। 

रविवार को भी एकत्रित किए गए जल सैंपल

इसी क्रम में रविवार 8 फरवरी  को उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जल प्रदाय शाखा द्वारा उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में संत कवरराम वार्ड स्थित रॉबर्ट लाइन एवं मानसरोवर कालोनी पानी की टंकी, बाबा नारायण शाह वार्ड, बाबू जगजीवन राम वार्ड उड़िया मोहल्ला, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, शिवाजी वार्ड बजरंग कालोनी, विश्राम बाबा वार्ड, सिविल लाइन सहित नगर के अन्य विभिन्न स्थलों से पेयजल सेंपल एकत्रित करने की कार्यवाही की जाकर जल गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।

हेल्पलाइन नंबर सक्रिय

कार्यपालन यंत्री श्री मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि लीकेज या गंदे पानी की समस्या दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना नगर नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 9351136230 पर देवे, ताकि समय रहते सुधार कार्य किया जा सके। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाकर आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास नगर निगम प्रशासन द्वारा निरंतर जारी है।

कटनी नागरिकों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता,पेयजल स्रोतों की सघन निगरानी, ओवरहेड टैंकों की सफाई व जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य निरंतर जारी


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post