कटनी,महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चला निगम प्रशासन का विशेष सफाई अभियान मंदिरों, शिवालयों, जुलूस मार्ग सहित भंडारा स्थलों पर की गई विशेष साफ सफाई

कटनी,महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चला निगम प्रशासन का विशेष सफाई अभियान
मंदिरों, शिवालयों, जुलूस मार्ग सहित भंडारा स्थलों पर की गई विशेष साफ सफाई

कटनी,महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चला निगम प्रशासन का विशेष सफाई अभियान मंदिरों, शिवालयों, जुलूस मार्ग सहित भंडारा स्थलों पर की गई विशेष साफ सफाई

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर रविवार को शहर में भक्तिभाव एवं श्रद्धा के वातावरण के साथ ही श्रद्धालुओं को स्वच्छ,सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम कटनी द्वारा विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया।

निगम प्रशासन के मार्गदर्शन में

सफाई अमला तड़के से ही सक्रिय रहा। प्रमुख शिवालयों, मंदिर परिसरों, भंडारा स्थलों, जुलूस मार्गों ,पहुंच मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई एवं मार्ग को चूने से रेखांकित कर स्वच्छता सुनिश्चित की गई।

अपशिष्ट संग्रहण के लिए अतिरिक्त डस्टबिन की व्यवस्था करते हुए नियमित अंतराल पर कचरे एवं अपशिष्ट का उठाव किया गया, ताकि कहीं भी गंदगी की स्थिति निर्मित न हो और श्रद्धालुओं को सुचारू सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

अभियान के अंतर्गत जल छिड़काव, नालियों से जल निकासी तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की गई एवं कर्मचारियों को पर्व अवधि के दौरान मंदिर परिसरों एवं भंडारा स्थलों के आस पास निरंतर मुस्तैदी बनाए रखने के निर्देश दिए जाकर सफाई व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 

निगम प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से स्वच्छता में सहयोग प्रदान करने हेतु कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालकर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहभागी बनने की अपील की गई।

कटनी,महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चला निगम प्रशासन का विशेष सफाई अभियान मंदिरों, शिवालयों, जुलूस मार्ग सहित भंडारा स्थलों पर की गई विशेष साफ सफाई

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post