कटनी,शिक्षक राष्ट्र व समाज को मजबूत बनाता है,संगठन अधिकारों की सशक्त आवाज को मनीष पाठक,आज़ाद अध्यापक संघ का वार्षिक कैलेंडर विमोचन एवं शिक्षक सम्मान समारोह

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।आज़ाद अध्यापक संघ के वार्षिक में वार्षिक कैलेंडर विमोचन एवं शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन नगर निगम कटनी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष एवं संघ संरक्षक मनीष पाठक रहे।
विशिष्ट अतिथियों में वि.खण्ड शिक्षाधिकारी कटनी नीरजा मीता अर्ननाल्ड, बहोरीबंद मनोज गर्ग, बीआरसी जनपद शिक्षा केंद्र बहोरीबंद प्रशांत मिश्रा, रीठी योगेश तिवारी, ढीमरखेड़ा प्रेम कोरी, प्राचार्य देवरी हटाई कल्पना मिश्रा, विप्र समाज अध्यक्ष राजकुमार शर्मा तथा राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जे.पी. हल्दकार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। मुख्य अतिथिएवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पगड़ी,साफा,स्मृति चिन्ह, शाल श्रीफल, पुष्पहार,से किया गया तत्पश्चात सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मीकांत गर्ग, संजय मिश्रा, अजय मिश्रा एवं मार्तण्ड सिंह राजपूत का शॉल-श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। उनके दीर्घ शैक्षणिक योगदान को स्मरण करते हुए भावभीनी शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि मनीष पाठक ने कहा कि " शिक्षक राष्ट्र, समाज और नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माता है, जबकि संगठन शिक्षकों के अधिकारों की संगठित एवं प्रभावी आवाज है। व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में शिक्षक और संगठन दोनों की समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज़ाद अध्यापक संघ सदैव कर्तव्यों के प्रति समर्पित और अधिकारों के प्रति सजग रहा है। सेवा निवृत्त शिक्षकों का सम्मान करना समाज के लिए प्रेरणादायक एवं गौरवपूर्ण क्षण है।"
विमोचन समारोह को विशिष्ट अतिथियों एवं सम्मानित शिक्षक गणों द्वारा सम्बोधित किया गया, सभी ने अपने अनुभव व्यक्त किये एवं विमोचन की बधाइयां प्रदान की
समारोह का संचालन करते हुवे संघ संयोजक रमाशंकर तिवारी ने बताया कि यह कैलेंडर विमोचन का दसवाँ वर्ष है। इन वर्षों में शिक्षक समाज ने अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति सजगता और एकजुटता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और समाज का उत्थान केवल शिक्षा के माध्यम से ही संभव है; अतः शिक्षक जितना सशक्त होगा, राष्ट्र उतना ही मजबूत होगा।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में राजेश चौबे, राकेश पाठक, सुशील तिवारी,अखिलेश पांडेय, किशन लाल भुमियाँ, लाल कुमार यादव, रामाधार सोनू सरावगी, रामभुवन विश्वकर्मा, उमेश गर्ग, रोहित दुबे, रीना साहू, देवेंद्र कुलहरा, राम बाई कोल, दमयंती डेहरिया, राजेश कोरी, कंचन पांडेय, ब्रजेश मिश्रा, रमा यादव, रश्मि तिवारी, फूलचंद चौधरी, कैलाश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।
सदैव शिक्षक समाज हेतु संकल्पित मनीष दीक्षित, प्रदीप तिवारी,अजय सिंह, इलयास खान श्रवण पाठक, बसंत पांडेय,कंचन पांडेय,आनंद बैरागी,राधेश्याम पठारिया शिक्षक संघ,राज्य कर्मचारी संघ,राज्य शिक्षक संघ, शिक्षक कांग्रेस, कर्मचारी कल्याण कोष (PMUM), NMOPS संघ,आज़ाद शिक्षा परिषद, अतिथि शिक्षक संघ के प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
