बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर,ट्रॉली,को कार्यवाही कर किया जप्त
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़,वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 12.02.2026 को थाना बरही पुलिस द्वारा देहात भ्रमण के दौरान ग्राम उबरा टोल नाका के पास में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक लाल रंग का सॉलिस कंपनी का ट्रैक्टर–ट्रॉली जो कि बिना नंबर का पकड़ा गया।जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक सुमित चतुर्वेदी पिता सुदामा चतुर्वेदी उम्र 22 साल निवासी इटौरा थाना बरही जिला कटनी मौके में मिला है, ट्रैक्टर–ट्रॉली में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज पता करने पर कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए।उक्त वाहन को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त की गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा किया गया।
पुलिस कार्यवाही में,विशेष भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, सहायक उप निरीक्षक दिनेश गौतम,राजेश रंजन,विवेक यादव,रामकृष्ण पटेल की,कार्यवाही मेंविशेष भूमिका रही।कटनी बरही पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

