बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,135 लीटर अवैध देशी शराब जब्त,कर आरोपी,को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी (हेडक्वाटर),रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सघन कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध शराब माफियाओं
परनिगरानी रखते हुए क्षेत्र में लगातार भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भगनवारा के आगे बछौली रोड किनारे बने एक मकान के पीछे स्थित लैट्रिंग रूम में अवैध शराब बड़ी मात्रा में विक्रय हेतु छिपाकर रखी गई है।सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर गवाहों की उपस्थिति में दबिश दी गई। मौके पर उपस्थित संदेही से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम अतुल मेहरा पिता गिरानी मेहरा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कुर्रो पिपरिया, थाना खितौला, जिला जबलपुर बताया।
संदेही की उपस्थिति में गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर कुल 135 लीटर अवैध देशी शराब, अनुमानित कीमत लगभग ₹75,000/- बरामद की गई। आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब पाए जाने पर नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही की गई।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा जेआर पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस कार्यवाही में,विशेष भूमिका
थाना प्रभारी उनि. कृष्ण कुमार पटेल, सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि विक्रम सिंह, प्रआर. पवनराज,आरक्षक दीपक सिंह एवं सुरेन्द्र ठाकुर की विशेष सराहनीय भूमिका रही।
