चौकी निवार थाना माधव नगर,पुलिस द्वारा,12 वर्षो से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने 12 वर्षो से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाये जा रहे कोंमिग गस्त मे फरार आरोपी / वारंटीयो को पकडने का विशेष अभियान के आदेश पालन पर चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्र के रात्री गश्त कै दौरान माननीय न्यायलय श्री नृपेन्द्र सिंह परिहार जे. एम. एफ. सी. न्यायलय कटनी द्वारा जारी आरोपी स्थाई वारंटी के प्रं. क्र. 700105/15 धारा, 294,323,324,506,34 भा. द. वि. के स्थाई वारंटी दारा उर्फ विनोद लुनिया पिता शिवप्रसाद लुनिया ग्राम छपरा थाना स्लीमनाबाद को आरोपी के सकूनत ग्राम छपरा से गिरफ्तार किया गया था उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा गया ।थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे,चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, मनीष कुमार असैया,अंकित दुबे अरविंद कुशवाहा की अहम भूमिका रही

