कटनी,भारत-तिब्बत संघर्ष को नई दिशा, गिरिराज किशोर 'राजू' पोद्दार बने पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।राष्ट्रीय,स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रवर्तित संगठन भारत-तिब्बत सहयोग मंच वर्षों से तिब्बत की आज़ादी, कैलाश-मानसरोवर की मुक्ति तथा 1962 के युद्ध में चीन द्वारा अवैध रूप से हथियाई गई भारतीय भूमि को वापस लेने के अभियान में निरंतर सक्रिय है। तिब्बत की आजादी, भारत की सुरक्षा के मूल मंत्र के साथ यह संगठन देशभर में जनजागरण और राष्ट्रहित के लिए संघर्षरत है। इसी क्रम में कटनी के पूर्व विधायक, बाल्यकाल से संघ से जुड़े, समाज जीवन के अनुभवी, समर्पित और संगठनात्मक क्षमता से परिपूर्ण श्री गिरिराज किशोर 'राजू' पोद्दार को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत-तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पोद्दार को संगठन के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार जी (वरिष्ठ प्रचारक, आरएसएस), रूपेश जी (केंद्रीय समिति सदस्य, आरएसएस) तथा पंकज जी (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, भारत-तिब्बत सहयोग मंच) द्वारा उनकी सक्रियता और संगठन क्षमता को देखते हुए पश्चिम क्षेत्र (गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण और देवगिरी) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह क्षेत्र संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। श्री पोद्दार की नियुक्ति से मंच की गतिविधियों को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है। इस मनोनयन को लेकर भारतङ्कतिब्बत सहयोग मंच के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। संगठन का स्पष्ट संदेश है चीन की सीमा उसकी दीवार तक ही है, उसके आगे सब अवैध कब्जा है। तिब्बत की स्वतंत्रता और भारत की सुरक्षा के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

