शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सल्हना में,उल्लास,उमंग एवं गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सल्हना में,उल्लास,उमंग एवं गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सल्हना में,उल्लास,उमंग एवं गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र के पावन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का आयोजन शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सल्हना में अत्यंत उल्लास,उमंग एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं,शिक्षकगणों के साथ-साथ ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम ग्राम में हमारे स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगे के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें “वंदे मातरम्” एवं “जय हिंद” के गगनभेदी उद्घोष ने समूचे वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। तत्पश्चात विद्या प्रभारी श्री गुड्डा रैदास द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं सभी अतिथियों द्वारा महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया राष्ट्रगान के उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत, देशभक्ति एवं प्रेरणादायक गीत, नृत्य तथा भाषणों की सशक्त प्रस्तुतियाँ दी गईं।प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने बच्चों की उपलब्धियों को देखकर अभिभावकों की प्रसन्नता देखते ही बनती थी।समारोह में ग्राम के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन एवं अभिभावकगणों के साथ ग्राम के ओमकार सिंह बड़कड़े,लालसिंह बड़कड़े,चंद्रभान विश्वकर्मा,भगवानदीन विश्वकर्मा,शेख स़फ़ी,राम कुमार विश्वकर्मा,बृजलाल विश्वकर्मा, डॉ महेंद्र विश्वकर्मा,भूरे लाल चौधरी,सुरेन्द्र चौधरी,रामू चौधरी(अध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति) सहित समिति के सदस्य साथ सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस गरिमामय आयोजन में विद्या के शिक्षक श्री सुधीर वासनिक,संतोष रजक,प्रीति विश्वकर्मा,अर्चना बर्मन का सराहनीय प्रबंधन रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री संतोष रजक द्वारा किया गया तथा श्री संस्था प्रधान गुड्डा रैदास ने आभार प्रदर्शन किया। अंत में विशेष भोज के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।

शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सल्हना में,उल्लास,उमंग एवं गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post