चौकी निवार,थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत चंद्र घंटो में अपह्रत बालक को खोज कर परिजनों को किया सुपुर्द
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस,अधीक्षक,अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने चंद्र घंटे में अपहृत बालक 14 वर्ष को ढूंढ कर परिजनों की सुपुर्द किया।दिनांक 26/1/26 को फरियादी कमलेश कुमार चक्रवर्ती पिता स्वर्गीय ज्ञानी लाल चक्रवर्ती उम्र 52 साल निवासी जरवाही चौकी निवार थाना माधवनगर का चौकी उपस्थित आकर जुवानी रिपोर्ट दर्ज करवाया कि जरवाही मेल से मेरा लड़का कन्हैया उर्फ लाल चक्रवर्ती पिता कमलेश कुमार चक्रवर्ती उम्र 14 साल निवासी जरवाही थाना माधव नगर का गुम हो गया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रं.88/26 धारा 137(2),बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।दौरान विवेचना अपहृत बालक कन्हैया उर्फ लाल चक्रवर्ती पिता कमलेश कुमार चक्रवर्ती उम्र 14 साल निवासी जरवाही थाना माधव नगर को आज दिनांक 29/1/2026 को दस्तयाब कर परिजनों को सोपा गया
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका
चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र,सउनि रमाकान्त दुबे,प्र.आर.गौरव सेन,आरक्षक अरविन्द कुशवाहा,वकील यादव की अहम भूमिका रही ।

